मुख्य बातें

सिरसा में किसान कल भावदीन टोल पर करेंगे धरना प्रदर्शन: गेहूं खरीद की नई पॉलिसी का विरोध, सरकार को आज तक का अल्टीमेटम – Sirsa News




सिरसा में किसान यूनियन कल 11 तारीख को भावदीन टोल पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान नेशनल हाईवे 9 को बंद किया जाएगा। यह प्रदर्शन सिरसा ही प्रदेशभर में किया जाएगा। इसे लेकर किसानों की दो दिन पहले मीटिंग हुई थी और उसी में संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर ये फैसला लिया गया। कारण है कि सिरसा में गेहूं खरीद की नई पॉलिसी का शुरू से विरोध हो रहा है। अब किसानों ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। इसे लेकर किसानों ने सरकार को आज तक का अल्टीमेटम दिया है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर ये तुगलकी फरमान वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा भारत व देशभर से आढ़ती एसोसिएशन का समर्थन मिल रहा है। उनके साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। मगर अभी तक सरकार की ओर से ऐसा कुछ नहीं है और ना ही पॉलिसी में कोई बदलाव किया गया है। किसानों की मंडियों में बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही एंट्री हो रही है। तभी मंडी में गेट पास मिलता है। मंडी में गेहूं की खरीद शुरू अनाज मंडी में इन दिनों गेहूं की आवक हो रही है, लेकिन काफी कम है। गेहूं की खरीद भी शुरू हो गई है। मगर अभी गेहूं की खरीद अभी कम हो रही है। किसानों की मंडी में गेट पास मिलने पर ही खरीद हो रही है। इसके चलते किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है, क्योंकि ट्रैक्टर की नंबर प्लेट व स्क्रीनिंग टेस्ट आदि में काफी समय लगता है। कल भावदीन टोल पर 11 से 3 बजे तक होंगे एकजुट किसान नेता नेजाडेला कलां निवासी इकबाल सिंह ने बताया कि कल शनिवार को सभी किसान भावदीन टोल पर एकजुट होंगे। सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक हाईवे जाम करेंगे। इसके लिए चार घंटे तक समय रखा गया है। किसान नेता बणी निवासी बलराज सिंह ने बताया कि सिरसा की सभी 8 किसान यूनियन इस प्रदर्शन को समर्थन कर रही है। किसानों की मांग है कि सरकार इस पॉलिसी को रद्द करे, ताकि किसानों की परेशानी कम हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *