मुख्य बातें

जमशेदपुर में नाले की समस्या पर लोगों का प्रदर्शन: विधायक के खिलाफ नारेबाजी, गंदे पानी से परेशान हैं बस्तीवासी – Jamshedpur (East Singhbhum) News




जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले के गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब एक वर्ष से सड़क पर बह रहे नाले के पानी से परेशान निवासियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आया है। बस्तीवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नाले का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। इस समस्या के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बताया गया है कि बस्ती के लोगों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार लिखित आवेदन दिए हैं। इसके अतिरिक्त, 4 से 5 बार प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर जल्द समाधान की मांग कर चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही नाले का पानी सड़क पर बहने से खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। इसी के विरोध में बस्तीवासियों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने कागज की नाव बनाकर नाले के पानी में बहाई और “हमारी विधायक लापता है” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने जोरदार हंगामा भी किया। प्रदर्शन में युवा समाजसेवी नवीन कुमार, अभिषेक तिवारी, दीना जी, शोभा गुप्ता, सुलोचना देवी, सुमित्रा देवी, मुन्ना जी, विनोद जी, कपिलदेव सिंह, प्रभुनाथ शर्मा, रंजीत राय, सरोज ओझा, बी.के. चौधरी, रूपेश सिंह, दीपु शर्मा, राजेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल रहे। बस्तीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे जिला समाहरणालय (डीसी कार्यालय) के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *