मुख्य बातें

अवैध रेत उत्खनन में नाबालिग की मौत: बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर 8 वाहन जब्त, माइनिंग टीम का औचक निरीक्षण – Bilaspur (Chhattisgarh) News

अवैध रेत उत्खनन में नाबालिग की मौत:  बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर 8 वाहन जब्त, माइनिंग टीम का औचक निरीक्षण – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर जिले के रतनपुर थानांतर्गत गढ़वट गांव में पिछले गुरुवार को रेत के अवैध उत्खनन के दौरान एक सुरंग ढह गई। इस हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद, जिले में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध उत्खनन में लगे 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 8 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल और 12 अप्रैल को खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़गन, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा जैसे क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान, उड़नताल क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। वहीं, उमरिया क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। खैरा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए 1 हाइवा वाहन जब्त किया गया, जबकि अशोक नगर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते हुए 1 हाइवा वाहन भी कब्जे में लिया गया। इसके अतिरिक्त, पिपरा क्षेत्र में रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं। इस प्रकार, कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस थाना बिल्हा और कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग का दावा है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *