मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में ससुरालियों ने हड़पा दहेज का सामान: तलाक के बाद भी नहीं लौटा रहे, बहू लेने गई तो मारपीट कर घर से निकाला – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में ससुरालियों ने हड़पा दहेज का सामान:  तलाक के बाद भी नहीं लौटा रहे, बहू लेने गई तो मारपीट कर घर से निकाला – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा की ऑस्ट्रेलिया में रह रही महिला ने पति और उसके परिवार पर उसके दहेज का सामान हड़पने का आरोप लगाया। महिला अपना सामान वापस लेने गई, तो ससुराल पक्ष पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया। महिला ने अपने पति पर गैरकानूनी काम करने के आरोप भी लगाए। टिशु गगैन निवासी धनौरा जाटान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 27 सितंबर 2019 को छारपुरा गांव के सचिन के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार ने पति और ससुराल की मांग को पूरा करते हुए उनके मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ बाद ही ससुराल पक्ष ने उसके पिता के सामने कार की मांग रख दी। उधार लेकर कार दिलाई उसके पिता ने रिश्तेदारों और दोस्तों से तीन लाख रुपये उधार लेकर ससुर रामचंद्र को दे दिए। इसके बाद भी ससुर, सास और जेठ लगातार कम दहेज लाने का रोना रोते रहे। वे पति सचिन के कान भरते और उसे उसके खिलाफ भड़काते। सचिन कई गैरकानूनी कामों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ कुरुक्षेत्र कोर्ट में फौजदारी मुकदमे भी चल रहे थे। यह बात छुपाई गई। अपने पैसे से पढ़कर पहुंची ऑस्ट्रेलिया शादी के बाद वह गर्भवती हो गई, फिर भी ससुराल वालों के दबाव में उसे पीटीई टेस्ट पास करके ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा। 24 फरवरी 2021 को उसके यहां बेटा अन्वय सिंह पैदा हुआ। दिसंबर 2022 में उसे दूधमुंहे बच्चे को छोड़कर विदेश जाना पड़ा। ससुराल वालों ने बच्चे की देखभाल करने से साफ मना कर दिया। मायके में छोड़ा बेटा इसलिए बच्चे को मायके में अपने माता-पिता के पास छोड़ना पड़ा। सितंबर 2023 में पति को भी ऑस्ट्रेलिया बुलाया, लेकिन वहां जाकर पति ने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। आखिरकार 28 अप्रैल 2025 को ऑस्ट्रेलिया में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन शादी में दिया गया सारा स्त्रीधन, गहने और कीमती सामान आज भी ससुराल वालों के कब्जे में है। गाली-गलौज कर निकाला 8 दिसंबर 2024 को वह भारत आई थी। भाई की सगाई में शामिल होने के बाद वह अपने नाबालिग बेटे और माता-पिता को लेकर ससुराल गई। लेकिन वहां तीनों ने उसके और उसके पिता के साथ गाली-गलौज की, धक्के-मुक्के मारे और घर से जबरन बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *