मुख्य बातें

पानीपत में दोस्तों ने युवक के सिर में घौपी चाबी: 3 दिन इलाज के बाद तोड़ा दम, साथ ले जाकर बीच सड़क पर पहले था पीटा – Panipat News

पानीपत में दोस्तों ने युवक के सिर में घौपी चाबी:  3 दिन इलाज के बाद तोड़ा दम, साथ ले जाकर बीच सड़क पर पहले था पीटा – Panipat News

पानीपत जिले के सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के गांव राणा माजरा में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट ने अब खूनी मोड़ ले लिया है। 9 अप्रैल को दो युवकों द्वारा बेरहमी से पीटे गए 23 वर्षीय रिंकू की रविवार रात करीब 8 बजे रोहतक पीजीआई (PGI) में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, पुलिस ने पहले से दर्ज मारपीट के मामले में अब हत्या की इजाद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। खेत से बुलाकर ले गए थे दोस्त मृतक के पिता श्रीपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अप्रैल की शाम उनका पूरा परिवार खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। शाम करीब 6 बजे गांव का ही प्रवीन उनके पास आया और रिंकू को बराना गांव चलने के बहाने अपने साथ ले गया। रास्ते में उन्हें सोनू मिला और तीनों साथ चल दिए। सिर के पीछे घोंपी चाबी, कान से नहीं रुका खून शिकायत के अनुसार, रास्ते में आश्रम के पास पहुंचते ही प्रवीन और सोनू ने अचानक रिंकू पर हमला कर दिया। दोनों ने रिंकू को नीचे गिराकर लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। हैवानियत की हदें पार करते हुए हमलावरों ने मोटरसाइकिल की चाबी रिंकू के सिर के पिछले हिस्से में घोंप दी। चोट इतनी गहरी थी कि रिंकू के कान से खून का बहाव रुक ही नहीं रहा था। पीजीआई में तीन दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग गंभीर हालत में घायल रिंकू को पहले गढ़ी बेसिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पानीपत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पानीपत के डॉक्टरों ने रिंकू की नाजुक हालत देखते हुए उसे तुरंत रोहतक पीजीआई भेज दिया। तीन दिनों तक वेंटिलेटर और डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद आखिरकार 12 अप्रैल की रात रिंकू जिंदगी की जंग हार गया। पुलिस अब दर्ज करेगी हत्या की धारा इस मामले में सनौली खुर्द थाना पुलिस ने पहले मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अब रिंकू की मौत के बाद पुलिस इस मामले में हत्या की धारा इजाद करेगी। पुलिस का कहना है कि आज शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *