मुख्य बातें

वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली: युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता – Mathura News

वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:  युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता – Mathura News


पवन गौतम/ राकेश पचौरी। मथुरा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई।

प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 200 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। टीम 20 किमी दायरे में लापता श्रद्धालु की तलाश कर रही है।

युवक की पहचान पंजाब में लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन आए थे। बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़े थे। धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते थे। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाते दिखाई दे रहे थे। यश के बड़े भाई अकाउंटेंट है। मां सुनीता हाउस वाइफ हैं। पिता रेहड़ी-फड्डी लगाकर कपड़े बेचते है।

वहीं, महिला की पहचान दुगरी, लुधियाना की मोनिका टंडन के रूप में हुई है। वो अपनी सास सविता के साथ आई थी। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति विदेश में थे। जल्द ही विदेश जाने वाली थी। हादसे के दिन नाव में पड़ोसी महिला डिंकी के साथ बैठी थी। डिंकी लाश कल बरामद हुई थी। एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) अब भी लापता हैं। पंकज हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर थे।

बता दें कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था।

तस्वीरें देखिए-

सर्च टीम को सुबह 8 बजे यमुना नदी से एक महिला का शव मिला। उसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई।

सर्च टीम को सुबह 8 बजे यमुना नदी से एक महिला का शव मिला। उसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई।

सर्च टीम को उस युवक का भी शव मिल गया, जो हादसे से पहले के वीडियो में ढोलक बजाता दिख रहा था।

सर्च टीम को उस युवक का भी शव मिल गया, जो हादसे से पहले के वीडियो में ढोलक बजाता दिख रहा था।

सेना समेत करीब 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। 20 किमी दायरे में एक लापता की तलाश कर रही है।

सेना समेत करीब 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। 20 किमी दायरे में एक लापता की तलाश कर रही है।

रविवार को हादसे से पहले के 4 वीडियो सामने आए। इनमें श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए।

रविवार को हादसे से पहले के 4 वीडियो सामने आए। इनमें श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए।

कैसे हुआ हादसा? जान लीजिए-

हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई।

घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

05:53 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जलालाबाद के पंकज मल्होत्रा अब भी लापता, तलाश में जुटी सर्च टीम

फाजिल्का के जलालाबाद का पंकज मल्होत्रा अभी भी लापता हैं। पंकज निजी सरिया कंपनी में काम करते थे। परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। वह दो बहनों के इकलौते भाई हैं। उनके ऊपर ही पूरे घर की जिम्मेदारी थी। पंकज शादीशुदा हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं- 8 साल का बेटा और 3 साल की बेटी, जिनका पालन-पोषण भी उन्हीं की कमाई से हो रहा था। पंकज अपने रिश्तेदारों के साथ तीर्थ यात्रा पर वृंदावन गए हुए थे। इसी दौरान हुए नाव हादसे में वह लापता हो गए।

05:48 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब की मोनिका की लाश मिली, सास के साथ वृंदावन आई थी

  • 6 महीने पहले ही शादी हुई: मोनिका अपनी सास सविता के साथ गई थी। उसकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद मोनिका का पति विदेश चला गया। मोनिका और एक पड़ोसी महिला डिंकी कश्ती में भी एक साथ बैठी थीं। हादसे बचकर लौटे पड़ोसी राजिंदर ने बताया कि मोनिका विदेश जाने वाली थी।

05:47 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब के यश की लाश मिली, हादसे से पहले नाव में ढोलक बजा रहा था; VIDEO

  • पहली बार वृंदावन गया था: लुधियाना के जस्सियां रोड के रहने वाला यश भल्ला (22) की मां सुनीता ने बताया कि यश पहली बार वृंदावन गया था। वह 1 महीने से इसके के लिए खुश था। हमें घर पर कहता था कि मां इस बार मैं जाकर आता हूं। अगली बार आपको लेकर जाऊंगा। सुनीता ने कहा कि मुझे क्या पता था कि मेरा बेटा खुद नहीं लौटेगा।
  • ढोलक बजाते हुए बांके बिहारी ग्रुप से जुड़ा: उन्होंने कहा कि यश भल्ला बांके बिहारी ग्रुप के साथ अपने भाई के जरिए जुड़ा था। बांके बिहारी ग्रुप के सदस्यों ने यश को किसी धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते देखा था। इसके बाद उन्होंने उसे अपने ग्रुप में शामिल कर लिया। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें भी यश ढोलक बजाता हुआ नजर आ रहा है।

05:42 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तीन दिन में 5 शव बरामद हुए, एक की तलाश जारी

  • सोमवार को सबसे पहले मोनिका का शव करीब हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर विश्राम घाट के पास मिला। इसके बाद यश भल्ला का शव देवरहा बाबा घाट पर मिला। जिसकी दूरी हादसे वाली जगह से एक किलोमीटर है।
  • इससे पहले रविवार को ऋषभ शर्मा और डिंकी का शव मिला था। डिंकी का शव देवरहा बाबा घाट और ऋषभ का शव चामुंडा घाट और अक्रूर घाट के बीच में मिला था। शनिवार को मानिक टंडन का शव देवरहा बाबा घाट पर मिला था।

04:47 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वृंदावन हादसे को लेकर प्रशासन ने जारी किया बयान; VIDEO

पुलिस अधीक्षक, मथुरा ग्रामीण ने बताया- 10 अप्रैल 2024 को वृंदावन केसी घाट के निकट यमुना नदी में एक दुखद नाव पलटने का हादसा हुआ था। 10 शव उसी दिन मिल गए थे। 18 लोगों को सुरक्षित रेक्क्यू कर लिया गया था। 4 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। उसके बाद से छह लोग लापता थे। 2 शव कल यानी 12 अप्रैल को मिल गए थे। आज यानी 14 अप्रैल को 2 शव मिले हैं। NDRF, SDRF और प्राईवेट गोताखोरों को सात सेक्टरों में बांटकर सर्च आपरेशन चल रहा था। अभी जो शव बरामद किए गए हैं, इनको पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। एक श्रद्धालु अब भी लापता है।

04:43 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

यमुना से एक युवक की लाश मिली, मृतकों की संख्या 15 हुई

यमुना में लापता एक व्यक्ति और व्यक्ति का शव मिल गया है। 10 तारीख को यमुना के बहाव में डूबने बाले पंजाब निबासी यश भल्ला उर्फ युवराज का शव मिला है। केशीघाट के पास देवराह बाबा घाट किनारे पर यश भल्ला का शव मिला है। NDRF की टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान शव मिला।

03:01 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

12 किलोमीटर दूर मिली महिला की लाश

ये तस्वीर मोनिका टंडन की है। उनकी लाश सोमवार सुबह मिली है।

ये तस्वीर मोनिका टंडन की है। उनकी लाश सोमवार सुबह मिली है।

सीओ संदीप सिंह ने बताया-वृंदावन हादसे में लापता चल रही महिला मोनिका टंडन की लाश आज सुबह मिली है। उनकी डेडबॉडी घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर पाई गई है।

परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई है। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

02:31 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गाद हटाने वाली मशीन को हटाया गया, VIDEO में देखिए

गाद हटाने की उस मशीन को हटा दिया गया है, जिसकी वजह से पुल खोला गया था।

02:30 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

फोरेंसिक टीम ने की वीडियोग्राफी

रविवार को फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। टीम ने नाव की वीडियोग्राफी कर पानी की गहराई के बारे में भी पता किया।

02:27 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

नाविक बोले- इतना दर्दनाक हादसा कभी नहीं हुआ

हादसे के बाद नावों का संचालन बंद है। पीढ़ियों से नाव चलाने वाले बाबूलाल ने बताया उनकी याद में इतना दर्दनाक हादसा नहीं हुआ। खुद ही हम सभी नाविकों ने वोट न चलाने का निर्णय लिया है।

बाबूलाल कहते हैं कि अगर दो दिन नाव नहीं चलाएंगे तो कुछ नहीं होगा। बाबूलाल ने बताया कि प्रशासन ने मना नहीं किया है, लेकिन निर्देश दिए हैं कि वह 10 लोग बैठाएंगे और बिना लाइफ जैकेट के किसी को नहीं बिठाएंगे।

उन्होंने बताया कि मशीन से गाद हटाई जा रही थी, इसलिए पुल को खोल दिया गया था। इस वजह से पुल से नाव टकराई। हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *