मुख्य बातें

टोंक में पंडित राजकुमार के जन्मोत्सव में आए 3 मंत्री: मां भारती की आरती उतारी, केक काटकर लोगों में बांटा गया – Tonk News

टोंक में पंडित राजकुमार के जन्मोत्सव में आए 3 मंत्री:  मां भारती की आरती उतारी, केक काटकर लोगों में बांटा गया – Tonk News

आध्यात्मिक पथ पर चलकर सनातनी संस्कृति और लोगों के राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाने में जुटे पंडित राजकुमार शर्मा का मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एक फॉर्म हाउस पर जन्मोत्सव मनाया गया। शाम से रात तक चले इस जन्मोत्सव पर जलदाय मंत्री, शिक्षा मंत्री और वन मंत्री समेत बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मां भारती की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में केक भी काटा गया। इस दौरान जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, वन मंत्री संजय शर्मा, टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान आदि ने पंडित राजकुमार शर्मा को बधाई दी और उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान पंडित राजकुमार शर्मा ने मीडिया से कहा कि जन्मोत्सव तो एक बहाना है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक पथ पर चलकर लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और सनातनी संस्कृति को बढ़ाना है। इसके लिए उन्होंने राजकीय सेवा (टीचर) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अब आगे का जीवन पूरी तरह से लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। इस दौरान टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने पंडित राजकुमार शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि पंडित राजकुमार जिस मकसद से आगे का जीवन लोगों की सेवा में समर्पित करना चाह रहे हैं, वे उसमें सफल हो और सनातनी संस्कृति के प्रति लोगों में जागृति पैदा करे। बता दें कि पंडित राजकुमार शर्मा कुछ साल से टोंक सदगुरु आश्रम समेत देश- विदेश में भक्तों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते है और ईश्वर की आराधना से उनका निवारण बताने का दावा करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *