मुख्य बातें

लुधियाना के नगर निगम स्टोर में चोरी: कैमरें खंगाल रही पुलिस,अज्ञात के खिलाफ 29 दिन बाद दर्ज हुई FIR – Ludhiana News

लुधियाना के नगर निगम स्टोर में चोरी:  कैमरें खंगाल रही पुलिस,अज्ञात के खिलाफ 29 दिन बाद दर्ज हुई FIR – Ludhiana News

लुधियाना में चोरी की एक और वारदात सामने आई है। नगर निगम के ओ एंड एम सेल के स्टोर को निशाना बनाते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है। मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सहायक कॉर्पोरेशन इंजीनियर, लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्टवॉटर मैनेजमेंट लिमिटेड (सब जोन-बी 3) ने पुलिस को दी। 15 मार्च की है घटना शिकायत में बताया कि 15 मार्च 2026 की रात वार्ड नंबर-29 के पास एलआईजी फ्लैट, गुरु अर्जन देव नगर स्थित नगर निगम के ओ एंड एम सेल के स्टोर से अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्टोर का जब रिकार्ड चैक किया तो सामान चोरी होने के बारे पता चला। अपने तौर पर भी निगम ने इसकी जांच की लेकिन जब चोर का कही कुछ पता नहीं चला तो मामला के पुलिस सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *