मुख्य बातें

भिंड में NH-719 पर सड़क हादसे में युवक की मौत: बाइक से आया था भिंड, भारौली तिराहे पर वाहन ने मारी टक्कर – Bhind News

भिंड में NH-719 पर सड़क हादसे में युवक की मौत:  बाइक से आया था भिंड, भारौली तिराहे पर वाहन ने मारी टक्कर – Bhind News

भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अटेर रोड स्थित उदोतगढ़ गांव निवासी 24 वर्षीय सुग्रीव पुत्र सावले धानुक मंगलवार को किसी निजी कार्य से बाइक से भिंड आ रहा था। जब वह भारौली तिराहे के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुग्रीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिंड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे वाहन की पहचान की जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इलाके में इस हादसे को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *