मुख्य बातें

रामपुर में नगर पालिका के लगाए पेड़ आग की भेंट: पहाड़ी गेट के पास अज्ञात लोगों की हरकतों से पर्यावरण संरक्षण पर सवाल – Rampur News

रामपुर में नगर पालिका के लगाए पेड़ आग की भेंट:  पहाड़ी गेट के पास अज्ञात लोगों की हरकतों से पर्यावरण संरक्षण पर सवाल – Rampur News

रामपुर में पर्यावरण संरक्षण की पहल पर सवाल उठ रहे हैं। शहर के पहाड़ी गेट के पास नगर पालिका द्वारा लगाए गए सैकड़ों पौधे और पेड़ आगजनी और उपेक्षा के कारण नष्ट हो रहे हैं। दिनदहाड़े पेड़ों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन उन्हें बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात लोग जानबूझकर पेड़ों में आग लगा रहे हैं, जिससे वे जलकर राख हो रहे हैं। कई पेड़ों को अन्य तरीकों से भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका और वन विभाग ने इन पेड़ों को बड़े उत्साह के साथ लगाया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को बेहतर बनाना था। एक स्थानीय युवक इमरान ने बताया कि यहां लगभग रोज ही आग लगने की घटनाएं होती हैं और कोई देखने तक नहीं आता। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जांच करवाने और नुकसान के कारणों का पता लगाने की बात कही है। वन विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जिला वन अधिकारी प्रणव जैन ने पहले कोई गंभीर कदम नहीं उठाया था, लेकिन अब उन्होंने जल्द जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जनता के टैक्स के पैसों से लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित न होने पर पर्यावरण संरक्षण के दावों की सार्थकता पर गंभीर सवाल उठते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *