मुख्य बातें

रामानुजगंज में हाथियों का उत्पात, 3 एकड़ फसल रौंदी: फार्म हाउस में घुसकर 30 क्विंटल गेहूं बर्बाद, क्षेत्र में दहशत – Balrampur (Ramanujganj) News

रामानुजगंज में हाथियों का उत्पात, 3 एकड़ फसल रौंदी:  फार्म हाउस में घुसकर 30 क्विंटल गेहूं बर्बाद, क्षेत्र में दहशत – Balrampur (Ramanujganj) News

रामानुजगंज में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। बुधवार तड़के तीन हाथियों के एक दल ने नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने करीब तीन एकड़ में रखी गेहूं की तैयार फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया, जिससे किसान को नुकसान हुआ है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। खेत में कटाई के बाद लगभग 25 से 30 क्विंटल गेहूं थ्रेसिंग के लिए रखा गया था। मजदूरों की कमी के कारण थ्रेसिंग का कार्य लंबित था। इसी दौरान जंगल से आए तीन हाथियों ने खेत की फेंसिंग पार कर प्रवेश किया और गेहूं को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों ने फार्म हाउस में लगे केले के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया। वन विभाग ने नुकसान का आंकना किया घटना के समय फार्म हाउस का चौकीदार पास ही सो रहा था। हाथियों द्वारा मचाए गए शोर के बाद वे वापस जंगल की ओर लौट गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन कर पंचनामा तैयार किया। वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में करीब 20 हाथियों का एक दल पिछले 12 दिनों से लगातार विचरण कर रहा है। इस दल में 7 नर, 10 मादा और 5 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के शहर के नजदीक पहुंचने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही वन विभाग की टीम उल्लेखनीय है कि 4 अप्रैल की सुबह चिनिया क्षेत्र में इसी हाथी दल के हमले में एक किशोरी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वन विभाग के अनुसार, यह हाथी दल पहले विजयनगर के जंगल क्षेत्र में था। एक दिन पूर्व यह दल रामानुजगंज के पास रामपुर जंगल क्षेत्र में पहुंच गया है और वर्तमान में वहीं विचरण कर रहा है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र की रेंजर डॉ. दिलरुबा बानो ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *