मुख्य बातें

58 वर्षीय महिला ने रक्तदान कर दिया संदेश: मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने आयोजित किया वृहद शिविर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

58 वर्षीय महिला ने रक्तदान कर दिया संदेश:  मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने आयोजित किया वृहद शिविर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे। कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कमरो ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उनके इस कदम से लोगों में उत्साह बढ़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महिलाऐं भ्रांतियों के कारण रक्तदान से हिचकती हैं शिविर की एक खास बात यह रही कि 58 वर्षीय संतोष अग्रवाल नाम की महिला ने भी बिना किसी झिझक के रक्तदान किया। उनके इस कार्य से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया। आयोजकों ने बताया कि महिलाएं अक्सर भ्रांतियों के कारण रक्तदान से हिचकती हैं, जबकि स्वस्थ महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित तरीके से रक्तदान कर सकती हैं। रक्तदान स्वास्थ्य के लिए लाभकारी:डॉक्टर शिविर में मौजूद डॉक्टर्स ने जानकारी दी कि रक्तदान से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की गई। रक्तदान सबसे बड़ा दान है:पूर्व विधायक गुलाब कमरो रक्तदान करने के बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है और यह सीधे किसी की जान बचाने का माध्यम है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा द्वारा की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है।” जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भी रक्तदान करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। इस शिविर में पत्रकार निजाम, पुलिस विभाग से मनोज सिंह और रवि साहू सहित शहर के अन्य नागरिकों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *