मुख्य बातें

TMC विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: हिमंता बोले-मैं बांग्लादेशियों को निकालता हूं, तो ममता उन्हें बंगाल में दुल्हन की तरह बुला लेती हैं

TMC विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी:  हिमंता बोले-मैं बांग्लादेशियों को निकालता हूं, तो ममता उन्हें बंगाल में दुल्हन की तरह बुला लेती हैं


  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal Tamil Nadu Kerala Chunav | BJP TMC DMK AIMIM

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने सुबह करीब 6 बजे मणोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और ऑफिस पर तलाशी शुरू की।

देबाशीष कुमार दक्षिण कोलकाता की राशबेहारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कई बार तलब किया था। उन्हें 1, 3 और 9 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां वे पेश भी हुए थे। एजेंसी देबाशीष कुमार और कारोबारी अमित गांगोपाध्याय के बीच लेन-देन की जांच कर रही है। गांगोपाध्याय की संपत्तियों की हाल ही में तलाशी ली गई थी।

इधर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कूच बिहार में कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी का सरकार लाना है। मैंने असम में बांग्लादेशी मुसलमान आने बंद करा दिया है। असम में पूरा ताला लगा चुका हूं। एक बांग्लादेशी भी आता है तो मैं लात मारकर रात में ही वापस भेज देता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं असम से मैं भगा देता हूं तो ममता जी पश्चिम बंगाल में उनको दुल्हन की तरह बुला लेती हैं। इससे पश्चिम बंगाल और असम में धीरे-धीरे हिंदू कम हो जाएगा।

चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स…

1. ममता बनर्जी आज कूच बिहार में रैली करेंगी। इसके साथ भी दुर्गापुर और दमदम में रोड शो भी करेंगी।

2. अभिषेक बनर्जी की आज तीन रैलियां हैं। वे सबांग, हिंगलगंज और रैदिघी में रैली करेंगे।

3. चुनाव आयोग ने गुरुवार को तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC अपने कार्यकर्ताओं को फर्जी प्रेस कार्ड जारी कर रही: सुवेंदु

पश्चिम बंगाल विधानसभा में निवर्तमान सांसद सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंच बनाने और चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए फर्जी प्रेस पहचान पत्र जारी कर रही है।

यह आरोप टीएमसी द्वारा भाजपा पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है। टीएमसी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने “मातृशक्ति भरोसा कार्ड” नामक एक योजना शुरू की है, जिसमें महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है और मतदान से पहले अंतिम दिनों में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में फॉर्म वितरित किए गए हैं।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र CN ने नासिक आईटी कंपनी मामले में कहा- कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं

नासिक आईटी कंपनी मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- यह मामला बेहद गंभीर है और हम इस पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। हमें पता चला है कि यह सब एक मॉड्यूल के तहत किया गया था।

टीसीएस के प्रमुख ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। इस मॉड्यूल के तार कहां तक हैं, हम इसकी तह तक जांच करेंगे। यह बात उन्होंने पश्चिम बंगाल के राजारहाट में चुनाव प्रचार के दौरान कही।

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु: एक्टर विजय की संपत्ति को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में मामला दर्ज

तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के चीफ विजय और भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराजन की संपत्तियों की जांच की मांग के लिए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है।

एक्टर विजय के खिलाफ पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता वी विग्नेश ने याचिका लगाई है। वहीं, सौंदराजन के खिलाफ मायलापुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता गौतम शिव ने मामला दर्ज कराया है। हालांकि अभी तक दोनों याचिकाओं को अभी तक हाईकोर्ट रजिस्ट्री द्वारा रजिस्टर्ड नहीं किया गया है।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कंगायम में चुनावी रैली की

05:53 AM17 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम में BJP के खिलाफ बनने वाली किसी भी विपक्षी सरकार को समर्थन देगी AIUDF

असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच AIUDF विधायक रफीकुल इस्लाम ने कहा है कि उनकी पार्टी BJP के खिलाफ बनने वाली किसी भी विपक्षी सरकार को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी इसके लिए कुर्बानी देने को भी तैयार है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में रफीकुल इस्लाम ने यह भी दावा किया कि AIUDF 15 से ज्यादा सीटें जीत सकती है और सरकार बनाने में भूमिका निभाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *