मुख्य बातें

आजमगढ़ और कानपुर ने फुटबॉल चैंपियनशिप फाइनल में बनाई जगह: आजमगढ़ ने वाराणसी को 2-0 और कानपुर ने गोरखपुर को 3-1 से हराया – Moradabad News


शिवी शर्मा | मुरादाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में चल रही U-20 अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले पूरे हो गए हैं। पांचवें दिन खेले गए दोनों सेमीफाइनल में आजमगढ़ और कानपुर मंडल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। आजमगढ़ ने वाराणसी को 2-0 से हराया, जबकि कानपुर ने गोरखपुर को 3-1 से शिकस्त दी।

पहले सेमीफाइनल में आजमगढ़ और वाराणसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आजमगढ़ ने मैच की शुरुआत में ही एक गोल करके बढ़त बना ली और पहले हाफ तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ में वाराणसी ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन गोल करने के मौके गंवा दिए। मैच के अंतिम क्षणों में आजमगढ़ के फॉरवर्ड खिलाड़ी ने एक और गोल दागकर 2-0 से जीत सुनिश्चित की।

दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर मंडल का सामना गोरखपुर मंडल से हुआ। कानपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए। गोरखपुर की टीम केवल एक गोल ही कर पाई, जिसके परिणामस्वरूप कानपुर ने यह मुकाबला 3-1 से जीत लिया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मुहम्मद शाहिद थे। इस अवसर पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन अमरोहा के सचिव मुहम्मद नसीम इकबाल, एमपीएस के संयोजक सुशील सिंह, प्रिंसिपल शकील अहमद, जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट उस्मान खान, सहायक सचिव आमिर मिर्जा, सुरेंद्र पाल सिंह, शुजा उद्दीन खान और संरक्षक मंसूर अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत महिला विंग की सचिव माधुरी देवी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *