मुख्य बातें

उकलाना में राजनेताओं के होर्डिंग्स- बैनर उतारे: आचार संहिता लागू, नगर पालिका प्रशासन ने चलाया अभियान, 21 अप्रैल से होंगे नामांकन – Uklanamandi News

उकलाना में राजनेताओं के होर्डिंग्स- बैनर उतारे:  आचार संहिता लागू, नगर पालिका प्रशासन ने चलाया अभियान, 21 अप्रैल से होंगे नामांकन – Uklanamandi News

हिसार जिले के उकलाना नगर पालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शहर में लगे राजनेताओं के प्रचार-प्रसार के होर्डिंग, बैनर और अन्य सामग्री हटाने का अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नगर पालिका की टीमों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर विभिन्न राजनीतिक दलों व संभावित प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग और बैनर उतारने का कार्य किया। कर्मचारियों द्वारा हटाई गई प्रचार सामग्री को ट्रॉलियों में भरकर निर्धारित स्थानों पर ले जाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर निगरानी भी रखी, ताकि कार्रवाई सुचारू रूप से हो सके। 10 मई को होगा मतदान बता दें कि, उकलाना नगर पालिका के चेयरपर्सन और वार्ड पार्षदों के चुनाव 10 मई को होने हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी थी, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए राजनीतिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाना अनिवार्य होता है। उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में अनावश्यक भीड़-भाड़ और अव्यवस्था कम होगी तथा चुनाव निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *