मुख्य बातें

राजस्थान के चूरू में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा: हनुमानगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले; जानिए-अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम – Jaipur News

राजस्थान के चूरू में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा:  हनुमानगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले; जानिए-अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम – Jaipur News

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मौसम साफ रहेगा और गर्मी तेज होगी। शुक्रवार (17 अप्रैल) को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की बारिश, आंधी से तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। चूरू में जहां तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट हुई। अचानक बदला मौसम, ओले भी गिरे पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, चूरू में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर आंधी चलने के साथ बारिश और ओले गिरे। बदले मौसम ने इन जिलों में कटी हुई फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों के अलावा यहां मंडियों में खुले में रखी फसलें भी भीग गईं। हालांकि, चूरू मुख्यालय और उसके आसपास आसमान साफ रहने से धूप तेज रही, जिससे यहां गर्मी बढ़ गई। यहां शुक्रवार को पूरे प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। बादल छाए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से जयपुर, भरतपुर, दौसा, टोंक समेत कई जिलों में दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। हालांकि, इन शहरों में भी शाम होते ही आसमान साफ हो गया। अजमेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 39.2, उदयपुर में 39.5 और नागौर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *