मुख्य बातें

आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में शिमला ने जीते 10 गोल्ड: राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में मिला पहला स्थान, देहरादून में हुआ आयोजन – Shimla News

आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में शिमला ने जीते 10 गोल्ड:  राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में मिला पहला स्थान, देहरादून में हुआ आयोजन – Shimla News

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में शिमला जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। शिमला के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू से सात आयु वर्गों के कुल 46 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में आइस स्केटिंग प्रतिभा को बढ़ावा देना था। पुरुष वर्ग में मोक्ष ने सीनियर वर्ग में गोल्ड जीता पुरुष वर्ग में मोक्ष ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर ए वर्ग में राघव शर्मा ने रजत, जबकि जूनियर बी वर्ग में समर्थ ने स्वर्ण और विख्यात कंवर ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर सी वर्ग में हार्दिक ठाकुर ने स्वर्ण और रेयांश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जूनियर डी वर्ग में मिला कांस्य पदक जूनियर डी वर्ग में अनिरुद्ध चंदेल ने स्वर्ण, अरव जगता ने रजत और आभास ने कांस्य पदक जीता। जूनियर ई वर्ग में रुद्र वीर ने स्वर्ण और आरव ने रजत पदक प्राप्त किया, वहीं जूनियर एफ वर्ग में तनिष्क चौहान ने स्वर्ण और शौर्य ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में जुवेन ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता महिला वर्ग में जुवेन ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर ए वर्ग में इप्सिता राणा ने स्वर्ण, जूनियर सी वर्ग में श्रन्या शर्मा ने स्वर्ण और वन्या ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर डी वर्ग में आराध्या शर्मा ने स्वर्ण और जूनियर ई वर्ग में स्वरांजलि ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड खेल विभाग के उपनिदेशक नीरज कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को भारत के जाने-माने प्रशिक्षकों सुबोध पाटिल, श्रीकांत, रैना और राहुल द्वारा प्रशिक्षित किया गया। कई लोग रहे मौजूद हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने इस सफल आयोजन के लिए भारतीय आइस स्केटिंग के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर, शिमला आइस स्केटिंग के अध्यक्ष इक्ष्वाकु जस्ता और सहयोगी कोच रविंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *