कांगड़ा जिले के फतेहपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 3.26 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दे कि फतेहपुर पुलिस की टीम अपर बरोट में एक ढाबे के पास नियमित चेकिंग और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल उर्फ गज्जो (28) के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 4, बारोट, तहसील फतेहपुर का निवासी है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर संख्या 48/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नूरपुर पुलिस ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे नशे के कारोबार में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को जानकारी दें, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सके।
Source link
