जशपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि छोटे साले और भाभी ने मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली की है। मृतक की पहचान ग्राम फरसाटोली निवासी मुरली राम यादव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुरली राम ने गांव की ही सोनिया यादव से प्रेम विवाह किया था और इसी कारण उसका अपने ससुराल पक्ष से अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस घटना की मुख्य वजह बनी। जानिए पूरा मामला घटना 30 मार्च की रात की है। मृतक के घर में बेटे का जन्मदिन मनाया गया था। केक काटने के बाद उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ मिठाई देने मायके चली गई थी। देर रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा। मायके में उसका अपने छोटे साले शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मुरली राम को जमीन पर पटक दिया। उन्होंने उसके सीने और पेट पर चढ़कर लात-घूंसों से हमला किया। इसी दौरान मिथिला यादव ने डंडे से भी उसकी पिटाई की। मृतक की पत्नी ने बीच-बचाव कर उसे किसी तरह छुड़ाया। घटना के बाद मुरली राम किसी तरह अपने घर लौटा, लेकिन अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे पहले सीएचसी कोतबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उड़ीसा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चली सच्चाई सुंदरगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा के बाद मामला चौकी कोतबा भेजा। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता चला कि मृतक की मौत सीने में गंभीर चोट के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार चौकी कोतबा थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों शिवकुमार यादव और मिथिला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है। एसएसपी ने कहा
जिले के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने मामले में तुरंत करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि “कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Source link
