महासमुंद के ग्राम पंचायत बिरकोनी में कोटवार पद की नई नियुक्ति प्रक्रिया इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक मेरिट सूची जारी नहीं हुई। तहसील कार्यालय ने सभी 18 आवेदकों की सूची ग्राम पंचायत को भेजकर प्रस्ताव मांगा है। इस कदम के बाद चयन की मुख्य जिम्मेदारी पंचायत पर आ गई है। ग्राम में मुनादी के जरिए न्यूनतम 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। तय समय सीमा तक कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायत बैठक में तय होगा नाम तहसील से भेजे गए आवेदकों के नामों पर ग्राम पंचायत बिरकोनी को प्रस्ताव तैयार कर वापस भेजना है। जल्द होने वाली पंचायत बैठक में किसी एक नाम पर सहमति बनाई जाएगी। यह स्थिति पंचायत की जिम्मेदारी को और बढ़ाती है, क्योंकि चयन पूरी तरह निष्पक्षता पर निर्भर करेगा। पुलिस सत्यापन प्रक्रिया जारी सभी आवेदकों के नाम पुलिस सत्यापन के लिए भेजे जा चुके हैं। चयन से पहले यह जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कुछ पंचों के परिजन भी आवेदकों में शामिल हैं। एक नाम पर प्रस्ताव जरूरी जुगल किशोर पटेल ने बताया कि 18 आवेदनों को पंचायत और थाने में भेजा गया है। नियमानुसार पंचायत को एक नाम पर प्रस्ताव तैयार करना है। पुलिस सत्यापन में आपराधिक रिकॉर्ड न मिलने पर ही कोटवार की नियुक्ति की जाएगी।
Source link
