मुख्य बातें

मोहाली में डॉक्टर के घर मिली बच्ची की लाश: मुंह को चींटियां खा चुकी थीं; मां को फोन पर कहा था- मुझे यहां से काम छोड़ना है – Kharar News

मोहाली में डॉक्टर के घर मिली बच्ची की लाश:  मुंह को चींटियां खा चुकी थीं; मां को फोन पर कहा था- मुझे यहां से काम छोड़ना है – Kharar News

मोहाली के सन्नी एनक्लेव क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची का शव एक डॉक्टर के घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका मिला, जहां वह काम करती थी। लड़की के चेहरे को चींटियां नोचकर खा चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची ने कुछ दिन पहले अपनी मां को बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। बच्ची ने काम छोड़ने की बात भी कही थी। बच्ची की मां का आरोप है कि उस युवक ने ही कुछ किया होगा। मां ने कहा कि बेटी को मारा गया और फांसी लगाकर आत्महत्या दिखाने के लिए उसे अपने घर में ही ग्रिल पर लटका दिया। लड़की के पिता ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। हमारी लड़की की जिसने भी यह गति की है, हम चाहते हैं कि उसे सजा हो। हम चाहते हैं कि दोषी को भी फांसी की सजा हो। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ​स्थिति और स्पष्ट होगी। मां ने मामले में ये बातें कहीं… युवक परेशान कर रहा था, काम छोड़ना चाहती थी मां ने बताया कि एक दिन पहले ही बच्ची ने फोन पर बताया था कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। हालांकि, मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था। मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का उस लड़के के साथ झगड़ा हुआ था। हमें लग रहा है कि यह काम उसकी लड़के बिल्लू ने किया है। बिल्लू का डॉक्टर की कोठी में आना-जाना था। हालांकि, वह डॉक्टर का क्या लगता था, वह नहीं पता। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस बोली- आत्महत्या का मामला लग रहा इस बारे में सदर थाना खरड़ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई है और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। 3 डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा। इसके बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर धारा 194-बी के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। यूपी के बदायूं का रहने वाला है परिवार मृतका की पहचान सोनिका के रूप में हुई है। वह मूल रूप से यूपी के जिला बदायूं में थाना बिल्सी के गांव गुदनी की रहने वाली थी। उसके पिता धर्मेंद्र कुमार करीब 3 महीने पहले परिवार के साथ चंडीगढ़ आए और मौजूदा समय में सेक्टर-124 की कोठी नंबर 4748 में किराए पर रह रहे हैं। वह पेशे से राज मिस्त्री हैं। उनकी शादी करीब 6 साल पहले ममता से हुई थी। उनके 2 छोटे बच्चे- अंशिका (3) और आरव (2) हैं। ममता की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिससे उसकी 3 बेटियां थीं। मोनिका (14), सोनिका (11) और सोनम (7)। इनमें से सोनिका की मौत हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *