मुख्य बातें

पंचकूला में जेजेपी की बैठक: दुष्यंत चौटाला का ऐलान: 27 अप्रैल को हिसार में ‘छात्र हित महापंचायत’, बोले-DGP ने किया नंबर ब्लॉक – Panchkula News




हरियाणाा के पंचकूला में जननायक जनता पार्टी (JJP) की अहम बैठक के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हिसार में हुए विवाद और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर 27 अप्रैल को हिसार में विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसे “छात्र हित महापंचायत” का नाम दिया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह विरोध केवल एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में छात्रों और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार के खिलाफ सामाजिक आंदोलन के रूप में होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापक असंतोष है और पार्टी इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। चौटाला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। “मैंने लगातार 3-4 दिन कॉल किए, जब बात नहीं हो पाई तो मैसेज भी किया, लेकिन जवाब देने के बजाय मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया गया,” सामाजिक तौर पर होगा कार्रवाई का विरोध
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार और पुलिस के दबाव से वह डरने वाले नहीं हैं। “प्रदेश सरकार और पुलिस के डराने से बिल्कुल नहीं डरेंगे। हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे,” उन्होंने दोहराया। उन्होंने बताया कि हिसार में प्रस्तावित यह महापंचायत बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *