मुख्य बातें

पीलीभीत में आबादी में घुसा हिरण का शावक: वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Pilibhit News




उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ रही है। सोमवार को पीलीभीत जिले के गजरौला कला थाना क्षेत्र के हटुआ बिजुलिहाई गांव में जंगल से भटककर एक हिरण का शावक रिहायशी इलाके में घुस गया। गांव में वन्यजीव के आने से स्थानीय निवासियों में कौतूहल फैल गया और उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सोमवार सुबह यह शावक कोटेदार करण शर्मा के घर में घुस गया। घर के आंगन में हिरण को देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शावक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि शावक संभवतः अपने झुंड से बिछड़कर रास्ता भटक गया था। वन कर्मियों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए शावक का पहले चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसे कोई आंतरिक चोट या तनाव न हो। पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर उसे वापस उसके प्राकृतिक आवास (जंगल क्षेत्र) में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि हटुआ बिजुलिहाई और आसपास के इलाकों में पहले भी बारहसिंगा और बड़े हिरण देखे गए हैं। जंगल से सटे होने के कारण यहां अक्सर वन्यजीव आ जाते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर वन्यजीव को परेशान न करें, भीड़ न लगाएं और तत्काल विभाग को सूचित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *