अमृतसर में व्यास के नजदीक दड़ेवाली में एक सिरफिरा 13 साल की लड़की को सात महीने से तंग कर रहा था। मां ने गांव में लोगों को बताया, पुलिस को शिकायत दी लेकिन सिरफिरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मां ने फिर लुधियाना के निहंग कुलदीप सिंह खालसा ट्रांसपोर्ट नगर वाले से संपर्क किया। मां ने कहा कि मेरी बेटी को सिरफिरे से बचा लो। मां ने निहंग कुलदीप खालसा को पूरी कहानी बताई तो अगले दिन ही निहंग फौज दड़ेवाली गांव में पहुंच गई। निहंग सिंह परिवार के साथ गए और सबसे पहले लड़के काे दबोचा लड़के को पकड़कर निहंग उसके घर ले गए और उससे वो हथियार देने को कहा जिसे दिखाकर वो नाबालिगा को धमकता था। निहंगों जत्थ्ये की सूचना मिलते ही गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। ग्राीमणों ने भी गवाही दी कि यह सिरफिरा लड़की को सात महीने से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले पंचायत में उसने कहा कि था कि वो अब लड़की को परेशान नहीं करेगा। इसके बावजूद वो अपनी हरकों से बाज नहीं आया। करीब एक घंटे तक गांव में जमकर हंगामा हुआ। बाद में सरपंच व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। लड़के व उसके परिवार ने कहा कि अब वो लड़की व उसके परिवार को परेशान नहीं करेगा। पंचायत में माफी मांगने के बाद निहंगों ने लड़के को छोड़ा। सिरफिरा नाबालिगा को किस तरह कर रहा था परेशान, सिलसिलेवार जानिए… नाबालिगा की मदद के लिए निहंगों की कार्रवाई को सिलसिलेवार जानिए… नाबालिगा को शादी करने के लिए धमका रहा था निहंग कुलदीप सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र 20 साल के करीब है। वह लड़की को बार-बार मैसेज कर रहा था और कह रहा था कि उससे बात कर ले। लड़के ने लड़की को कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है। जब लड़की ने उसे मना किया तो उसने लड़की को धमाना लड़की ने निहंग जत्थे को बताया कि वो कई बार उसे शादी करने की बात कह चुका था। लड़की उसे बार बार मना करती थी तो उसने हथियार दिखाकर उसे धमकाना शुरू किया।
Source link
