![]()
हिसार जिले के मंडियों में गेट पास संबंधी विभिन्न शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल ने उकलाना मंडी में गेट पास प्रणाली की पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद ऑपरेटरों के कार्य करने के तरीके को परखा तथा अपनी उपस्थिति में ही गेट पास बनवाकर उसकी प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने स्वयं भी गेट पास बनाकर सिस्टम की कार्यक्षमता और पारदर्शिता का आकलन किया। किसानों को परेशानी नहीं होने के निर्देश निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेट पास जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि किसानों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी उपायुक्त महेंद्र पाल ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त महेंद्र पाल ने स्पष्ट किया कि मंडियों में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।
Source link
