![]()
धमतरी में जनगणना कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अति आवश्यक कार्यों के लिए ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। भारत की जनगणना 2027 के तहत जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1मई से 30 मई तक चलेगा। यह एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसे सुचारु, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। बिना अनुमति छुट्टी और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं:कलेक्टर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश मिश्रा ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर जाने या मुख्यालय छोड़ने से मना किया गया है। कलेक्टर से अप्रूवल के बिना छुट्टी स्वीकृत नहीं विशेष परिस्थितियों में ही जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने पर विचार किया जाएगा। पूर्व में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृत अवकाश के मामलों में भी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जिला जनगणना शाखा के माध्यम से पुनः आवेदन कर कलेक्टर से अप्रूवल लेना जरूरी होगा। अप्रूवल के बिना ऐसी अवकाश स्वीकृति मान्य नहीं होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
