मुख्य बातें

फरीदाबाद में इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर महिला से ठगी: ढाई लाख रुपये ऐंठे, 4 आरोपी बिहार से गिरफ्तार, व्हॉट्सएप कॉल के जरिए फंसाया – Faridabad News

फरीदाबाद में इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर महिला से ठगी:  ढाई लाख रुपये ऐंठे, 4 आरोपी बिहार से गिरफ्तार, व्हॉट्सएप कॉल के जरिए फंसाया – Faridabad News

फरीदाबाद में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर उससे ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। इस मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। व्हॉट्सएप कॉल से शुरू हुआ जाल
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को जनवरी 2026 में एक विदेशी नंबर (+92) से व्हॉट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जानकार बताते हुए महिला से दोस्ती कर ली और भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे इंग्लैंड ले जाने का लालच दिया। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ठगी
आरोपी ने करंसी एक्सचेंज और अन्य खर्चों का बहाना बनाकर महिला से फरवरी से मार्च 2026 के बीच अलग-अलग खातों में ढाई लाख रुपये से ज्यादा ट्रांसफर करवा लिए। जिसके बाद आरोपी ने महिला का कॉल उठाना बंद कर दिया। महिला की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया। खाते ऑपरेट कर करते थे ठगी
जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित, रविकांत और बिट्टू मिलकर बैंक खातों को ऑपरेट करते थे। ठगी की रकम खाते में आने के बाद वे नकद निकालकर या CDM के जरिए अन्य खातों में जमा कर देते थे। वहीं, आखिर आलम भी दो अन्य खातों को संभाल रहा था। पुलिस रिमांड पर आरोपी
चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *