उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी से युवक की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी हिस्ट्रीशीटर नईमुद्दीन शेख और कुंदन सिंह कुशवाह पर उदयपुर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। अगर कोई व्यक्ति इनकी लोकेशन की सूचना या फिर पकड़वाने में मदद करता है तो उसे ये ईनाम नकद पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। इससे पहले मामले में कुल 5 आरोपियों में से गौरव सिंह चौहान उर्फ बिट्टू, मोहम्मद सुहान डायर और जोएब खान उर्फ अक्कू गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ नईमुद्दीन और हिस्ट्रीशीटर कुंदन फरार हैं। कुंदन के खिलाफ विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन और नईम के खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें इन्हें पकड़ने के लिए आसपास जिलों में लगातार दबिश दे रही है। साहिल को सीने और कमर में चाकू मारकर की थी हत्या
जोएब खान उर्फ अक्कू की 7 अप्रैल को जिशान उर्फ हड्डी से कहासुनी हुई थी। जोएब ने इसकी जानकारी नईम उर्फ नईमुद्दीन को दी। इस पर नईम और उसके साथी कुंदन ने जिशान को फोन कर कहा कि तुम्हारी अक्कू को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई। इस बात को लेकर जिशान और साहिल की नईम और कुंदन से लड़ाई हो गई। नईम और कुंदन अपने अन्य साथियों के साथ 7 अप्रैल की देर रात बिच्छू घाटी पहुंचे। जहां साहिल उर्फ सुहानी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। उसके सीने और कमर में चाकू लगा। साहिल बेसुध हालत में जमीन पर गिर गया। इसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी।
Source link
