मुख्य बातें

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में लूट, दो लुटेरे पकड़े गए: हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, दुकानदार ने कहा- एक करोड़ की हुई लूट – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में लूट, दो लुटेरे पकड़े गए:  हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, दुकानदार ने कहा- एक करोड़ की हुई लूट – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में मंगलवार को पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से कैश समेत एक करोड़ रुपए के जेवर की लूट को अंजाम दिया। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र चितरपुर स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में हुई। इधर, ज्वेलरी शॉप के मालिक विष्णु प्रसाद की तत्परता से दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। जबकि तीन भागने में सफल रहे। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बदमाश पहले बगल की दो दुकान में गए थे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें अस्पताल ले गई। विष्णु प्रसाद ने बताया कि लुटेरे पहले बगल की दो दुकान में घुसे थे। इसके बाद वे उनकी दुकान में आए। यहां आने के बाद उन्होंने बेहतर जेवर दिखाने की बात कही। इसी बीच, बदमाशों ने अचानक पिस्टल की नोक पर अलमारी में रखे सारे जेवरात बैग में भर लिए। दुकानदार ने दो बदमाशों को पकड़ लिया मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान विष्णु प्रसाद ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी पिस्टल छीन ली। तीन बदमाश मौका देख वहां से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही पकड़े गए आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। विष्णु प्रसाद के अनुसार, दुकान में कैश सहित लगभग 1 करोड़ रुपए के गहने की लूट हुई है। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *