हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा करसोग-शिमला सड़क पर अलसिंडी से करीब 4 किलोमीटर दूर कलगार में हुआ। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। सूचना के अनुसार दोनों युवक शिमला से अपने घर माहुनाग लौट रहे थे। रात करीब 12 इनकी कार नंबर (HP 63B 0451) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी रात करीब एक बजे मिली। इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मगर दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 19 व 25 साल के दो युवकों की मौत इस हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए हैं। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (24) पुत्र कांशी राम निवासी गांव सौथल माहूनाग और पवन कुमार (19) पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव केथु माहूनाग मंडी के रूप में हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद निकाले जा सके शव SHO करसोग सोमदत्त के अनुसार, गाड़ी सड़क से करीब 700 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी। इस वजह से शवों को खाई से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और सुबह चार-पांच बजे तक दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के स्पेयर पार्ट्स जगह-जगह बिखरे हुए हैं, क्योंकि गाड़ी सड़क से काफी नीचे गई है।
Source link
