मुख्य बातें

दिल्ली में IRS अफसर के घर में बेटी की हत्या: यौन उत्पीड़न की भी आशंका; नौकर पर शक, डेढ़ महीने पहले काम से निकाला था




दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घर के एक पुराने नौकर पर शक है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला गया था। वह फिलहाल फरार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *