मुख्य बातें

यमुनानगर में पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग: पल्सर बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाश, 14-15 राउंड गोलियां चलाकर भागे – Yamunanagar News

यमुनानगर में पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग:  पल्सर बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाश, 14-15 राउंड गोलियां चलाकर भागे – Yamunanagar News

यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात फायरिंग की घटना सामने आई है। रात करीब 1:30 बजे भूरे का माजरा गांव में पूर्व सरपंच ऋषि पाल के घर पर पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे 3 अज्ञात युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 14 से 15 राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *