अबोहर में एक महिला की नहर में कूदकर आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। सुंदर नगरी गली नंबर 6 निवासी सुमन मोंगा पति पुरुषोत्तम मोंगा ने हाल ही में हनुमानगढ़ रोड नहर में छलांग लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मृतका के बेटे रोहित मोंगा के बयान पर पुत्रवधू और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पुत्रवधू अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी सास को प्रताड़ित करती थी। इसी उत्पीड़न से आहत होकर सुमन मोंगा ने यह कदम उठाया। थाना नंबर दो की पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बेटा बोला-मां से झगड़ा करने लगी थी पत्नी रोहित मोंगा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले अबोहर के मॉडल टाउन गली नंबर 8 निवासी संजीव कुमार की बेटी आईना से हुई थी। करीब 13-14 दिन पहले उनके घर बेटी हुई, जिसके जन्म से घर में खुशी का माहौल था। रोहित ने आगे बताया कि उसके पिता का निधन करीब 23 साल पहले हो चुका है। उसकी पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही उसकी मां से झगड़ा करने लगी थी और उन्हें परेशान करती थी। बेटे को मां से अलग रहने को बोलती थी पत्नी वह उसे उसकी मां से दूर करना चाहती थी और अक्सर कहती थी कि वह अपनी मां को छोड़ दे, अगर वह उसके साथ रहना चाहता है या फिर उसकी मां को कहीं अलग शिफ्ट कर दे। इतना ही नहीं रोहित ने बताया कि जब भी उसकी बहने अपने मायके में मा से मिलने आई थी तो भी उसकी पत्नी घर में क्लेश करती थी। उसने इस बारे में अपने ससुरालियों को भी बताया था कि वे अपनी बेटी को समझाएं लेकिन वे भी उसका ही साथ देते थे, इसी बात को लेकर उसकी मां मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुत्रवधू को ऑडियो भेजकर नहर में कूदी रोहित मोंगा ने बताया कि घटना वाली शाम उसकी मां ने इसी बात का उल्लेख करते हुए नहर पर पहुंचकर अपने मोबाइल से उसकी पत्नी आईना को ऑडियो सेंड की थी और उसके बाद नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने बताया कि जब उसकी पत्नी को पता चला कि उसकी मां सुमन मोंगा ने आत्महतया कर ली तो वह साार सोना लेकर घर से फरार हो गई। पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ केस इधर थाना नंबर- 2 की पुलिस ने मृतका के बेटे रोहित मंगा के बयानों पर उसकी पत्नी आईना पुत्री संजीव कुमार, सास पूनम रानी, ससुर संजीव कुमार, साले कुणाल और उसकी बुआ निंदिया कोहली निवासी बठिंडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 3 (5) के तहत मुकदमा नंबर 67 दर्ज कर लिया है
Source link
