मुख्य बातें

यमुनानगर युवती की नारायणगढ़ में मौत: फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- दहेज के लिए परेशान करते थे – Yamunanagar News




यमुनानगर की एक विवाहिता की अंबाला जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव बुधवार को उसके ससुराल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की पहचान जगाधरी के मुखर्जी पार्क निवासी नैना(28) के रूप में हुई है। परिजनों ने आज वीरवार को शव को यमुनानगर लाकर उसका अंतिम संस्कार किया। उनका आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोग फरार थे। एक पहले मायके आई थी मृतका के पिता रोहित सैनी ने बताया कि वह बर्तन बनाने की फैक्ट्री चलाते हैँ। उन्होंने वर्ष 2018 में अपनी बेटी की शादी अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव कुराली निवासी गौरव के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही नैना को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति, सास और देवर उस पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे और उसे खर्चा भी नहीं देते थे। परिजनों के अनुसार, कई बार इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन हर बार समझौता कर नैना को ससुराल भेज दिया गया। करीब एक माह पहले फिर विवाद हुआ तो वह अपने छह साल के बेटे के साथ मायके आ गई थी। सरपंच ने फोन करके कहा- बेटी ने सुसाइड कर लिया बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले उसका पति आया और जबरन बेटे को अपने साथ ले गया, जिसके बाद नैना मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ससुराल पक्ष के लोग आए, माफी मांगी और हाथ जोड़कर उसे अपने साथ वापस ले गए। बुधवार की दोपहर उन्हें कुराली गांव के सरपंच का फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो वहां बेटी के ससुराल वाले फरार मिले। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे सुसाइड दिखाने के लिए फंदे पर लटका दिया गया। सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा कि जांच में यह पाया गया है कि लड़की को ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी वजह से परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और ससुराल वालों पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *