मुख्य बातें

पाकुड़ में बिजली तार चोरी करते युवक गिरफ्तार: पश्चिम बंगाल के विक्की मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया – Pakur News

पाकुड़ में बिजली तार चोरी करते युवक गिरफ्तार:  पश्चिम बंगाल के विक्की मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया – Pakur News

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी के आरोप में पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्की मंडल (21) के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना व्यवहार न्यायालय के पास स्थित ज्यूडिशल कॉलोनी में एक बंद पड़े मकान में हुई। विक्की मंडल वहां से बिजली का तार चोरी कर रहा था, तभी पास से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विक्की मंडल मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना अंतर्गत नीमसर गांव का निवासी है और रतन मंडल का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया बिजली का तार भी बरामद किया है। उसके खिलाफ पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 331(1), 332(c) और 317(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शीतला मंदिर के पास स्थित बोरिंग से भी बिजली का तार चोरी हो गया था, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी और लोगों में आक्रोश था। हाल के दिनों में कई मोहल्लों में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। तार चोरी के मामले में युवक की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *