मुख्य बातें

शहर में कल दो घंटे तक नहीं आएगी बिजली: इलेक्ट्रिसिटी लाइनों का होगा मेंटेनेंस, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित – Jodhpur News

शहर में कल दो घंटे तक नहीं आएगी बिजली:  इलेक्ट्रिसिटी लाइनों का होगा मेंटेनेंस, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित – Jodhpur News

जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते शनिवार को कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में दो घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। शहर के 33/11 केवी कमला नेहरू नगर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार 11 केवी रखाबेरा फीडर से गुजरने वाले क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में शुभम हॉस्पिटल क्षेत्र, महिला पीजी कॉलेज क्षेत्र, ऐश्वर्या कॉलेज क्षेत्र, शिव लाल माथुर नगर, अरिहंत नगर, गोकुल विहार, गोपी कृष्णा विहार, गुरु का तालाब सहित आसपास के संबंधित इलाके शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *