मुख्य बातें

CM बोले-BJP में गए सांसदों ने पंजाबियों से की गद्दारी: कहा-भाजपा हमारी सरकार के कामों से डरी; संजय सिंह बोले-यह ऑपरेशन लोटस – Chandigarh News

CM बोले-BJP में गए सांसदों ने पंजाबियों से की गद्दारी:  कहा-भाजपा हमारी सरकार के कामों से डरी; संजय सिंह बोले-यह ऑपरेशन लोटस – Chandigarh News

आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बीच विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भगवंत मान ने कहा, “मैं पहले भी कहता रहा हूं कि BJP की पंजाबियों से बनती नहीं है, जिससे पंजाबी खुश होते हैं, उसे यह खराब करने की कोशिश करती है। जब हमारी सरकार बनी तो हमारा आरडीएफ का पैसा रोका गया। किसान आंदोलन के समय भी बीजेपी ने की गद्दारी उन्होंने कहा कि हमारे एमएमएस (या संबंधित) ग्रुप बनाकर उन्हें मान्यता देने की कोशिश की गई। किसान आंदोलन के समय भी बीजेपी ने गद्दारी की।” “अब हमारे सांसदों को अपने साथ शामिल किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब में उनका अपना कोई मजबूत आधार नहीं है। लेकिन वे पूछते हैं कि भगवंत मान सरकार का विकल्प क्या है।” गद्दारी करने वाले नेताओं को माफ नहीं करेगी जनता: संजय सिंह इससे पहले दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “ऑपरेशन लोटस” बताया और कहा कि जिन नेताओं पर कल तक अशोक मित्तल ईडी की कार्रवाई हो रही थी, वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर बीजेपी को जवाब देना चाहिए। गद्दारी करने वाले नेताओं को लोग कभी माफ नहीं करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *