कनाडा के ओंटारियो में सिख हेरिटेज मंथ के एक कार्यक्रम के अचानक हंगामा हो गया। कार्यक्रम में एक युवती से मारपीट कर उसके बाल नोचे गए। कार्यक्रम कविंज पार्क स्थित गुरुद्वारा में हो रहा था। यहां सिख समुदाय के लोग राज्य सरकार के साथ मिलकर सिख हेरिटेज मंथ को मनाने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कई ओंटारियो इमिग्रेंट नॉमिनी प्रोग्राम (OINP) वर्कर्स प्रदर्शन करने लगे और कनाडा सरकार के अधिकारियों से सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसी दौरान सवाल पूछ रही युवती से मारपीट हो गई। कार्यक्रम सिख समुदाय के इतिहास और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। वर्कर्स का कहना था कि उनके OINP अर्जियों के रिजेक्शन से वे काफी नाराज हैं और वे इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहते थे। तभी सवाल पूछे गए थे। हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। 1 मिनट 23 सेकेंड के वीडियो में क्या दिखा… युवती ने कनाडाई अधिकारियों से पूछे थे सवाल हालांकि, प्रदर्शन करने आए OINP वर्कर्स में से 6 लोगों को अंदर कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन युवती के सवालों पर कुछ लोग भड़क गए और हाथापाई हो गई। इसके बाद कुछ समय बाद जब कनाडाई अधिकारी वहां से जाने लगे, तो कुछ लोगों ने दोबारा सवाल उठाने शुरू कर दिए और वीडियो बनाने लगे। ओंटारियो गुरुद्वारा कमेटी और OINP के बीच बहस इस दौरान ओंटारियो गुरुद्वारा कमेटी और OINP वर्कर्स के बीच बहस शुरू हो गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि पगड़ी पहने शख्स ने एक युवती को थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन बोला- केवल फोन छीना गया, मारपीट नहीं हुई उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके अनुसार ऐसी कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया है कि फोन जरूर छीन लिया गया है। —————– यह भी पढ़ें- कनाडा में बुजुर्ग पंजाबी को धक्के मारे:मास्क लगा आया कैनेडियन युवक, बोला- इंडिया जाओ; पुलिस ने जमीन पर गिरा अरेस्ट किया कनाडा में पंजाबियों के प्रति हेट क्राइम का मामला सामने आया है। यहां एक लोकल युवक ने पंजाबी बुजुर्ग को धक्के मारे। उसने बुजुर्ग को कनाडा से पंजाब जाने को कहा। उसने ये भी कहा कि तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो। यह घटना शुक्रवार को कनाडा के वुडस्टाक की है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
