मुख्य बातें

पलामू में किराए के मकान में महिला का मिला शव: पत्थर से कुचलकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका; गढ़वा के संदिग्ध शख्स की तलाश – Palamu News

पलामू में किराए के मकान में महिला का मिला शव:  पत्थर से कुचलकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका; गढ़वा के संदिग्ध शख्स की तलाश – Palamu News

पलामू के शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा में भगवती अस्पताल के पास शनिवार को एक मकान की चाहरदीवारी से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। उसके शरीर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। क्योंकि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में पाए गए थे। थाना प्रभारी के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे उसकी पहचान में दिक्कत आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही टीओपी टू की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है। गढ़वा एक व्यक्ति ने किराए पर लिया था मकान जांच में यह बात सामने आई है कि महिला को घटनास्थल के पास एक किराए के मकान में लाया गया था। गढ़वा जिले के एक व्यक्ति ने यह मकान किराए पर लिया था और वही महिला को वहां लेकर आया था। घटना के बाद से वह व्यक्ति फरार है। पुलिस ने फरार व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही महिला की पहचान और हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस कई बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और अज्ञात महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *