![]()
अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में लैब टेक्निशियन की नाले में गिरने से मौत हो गई। जो अधिक शराब के नशे में गिर गया। कई घंटे बाद शनिवार सुबह शिवाजी पार्क क्षेत्र में नाले में शव मिला। मृतक शक्ति नगर निवासी राकेश गुप्ता (45) है।
परिजनों के अनुसार राकेश गुप्ता पहले लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्य करता था, लेकिन पिछले काफी समय से वह घर पर था और शराब पीने लग गया था। ज्यादा शराब के कारण हालत बिगड़ती जा रही थी। मृतक की पत्नी एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करती हैं। उसी से परिवार का पालन-पोषण करती है। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब पूरी तरह मां पर आ गई है।
फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद करा शव सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार ही जांच करेंगे। परिजनों ने अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
Source link
