मुख्य बातें

हरियाणा में स्व-गणना के लिए 30 अप्रैल लास्ट डेट: 1 मई से शुरू होगा हर-घर वेरिफिकेशन; 33 सवालों के जरिए सरकार जुटाएगी डाटा – Haryana News

हरियाणा में स्व-गणना के लिए 30 अप्रैल लास्ट डेट:  1 मई से शुरू होगा हर-घर वेरिफिकेशन; 33 सवालों के जरिए सरकार जुटाएगी डाटा – Haryana News

हरियाणा में जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया जारी है। नागरिक 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसेस कमिश्नर ऑफ इंडिया की इस पहल के तहत लोग आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर घर बैठे अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, स्व-गणना पूरी होने के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक राज्य में घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण और जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान गणनाकर्मी नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी का मिलान करेंगे। मोबाइल या कंप्यूटर से आसान प्रक्रिया सरकार के अनुसार, स्व-गणना की सुविधा मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के जरिए कहीं से भी की जा सकती है। नागरिकों को अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करना होगा। इसके बाद डिजिटल नक्शे पर अपने घर का स्थान चिन्हित कर परिवार के सदस्यों, मकान और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
प्रक्रिया पूरी होने पर एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसका उपयोग सत्यापन के समय किया जाएगा। 33 सवालों के जरिए जुटेगी जानकारी स्व-गणना फॉर्म में करीब 33 सवाल शामिल किए गए हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की जानकारी, मकान का प्रकार, पानी, बिजली और स्वच्छता की सुविधा शिक्षा और आर्थिक स्थिति, इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, कंप्यूटर और वाहन जैसी सुविधाएं जैसे विषयों से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी, ताकि लोगों के जीवन स्तर और सुविधाओं का सही आकलन किया जा सके। सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर सही और पूरी जानकारी दें, ताकि सरकार विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर सके और राज्य के समग्र विकास को गति मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *