मुख्य बातें

अमृतसर में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत: एक्टिवा से रिश्तेदार के घर जा रहे थे तीनों, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर – Amritsar News



अमृतसर में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत:  एक्टिवा से रिश्तेदार के घर जा रहे थे तीनों, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर – Amritsar News
अमृतसर के मेहता रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गांव घनश्यामपुर और तनेल के बीच उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार परिवार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा घुमाण के नजदीकी गांव बलड़वाल निवासी रेशम सिंह अपनी पत्नी सीमा और बेटी कवलदीप कौर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर गांव भट्टी अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे। जैसे ही वे मेहता रोड पर पहुंचे, मेहता की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर एक की मौत, दो गंभीर घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल और थाना मेहता की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान सीमा और कवलदीप कौर ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *