मुख्य बातें

भोपाल में युवक का सुसाइड से पहले का आखिरी VIDEO: बोला- खुदकुशी के लिए पत्नी और ससुरालवालों ने मजबूर किया, 7 महीने पहले की थी शादी – Bhopal News

भोपाल में युवक का सुसाइड से पहले का आखिरी VIDEO:  बोला- खुदकुशी के लिए पत्नी और ससुरालवालों ने मजबूर किया, 7 महीने पहले की थी शादी – Bhopal News

भोपाल में शाहपुर इलाके में कान्वेवेल पैलेस होटल के अंदर ठहरे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक VIDEO बनाया और इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। उसने मौत के लिए पत्नी और उसके परिजनों को दोषी बताया है। युवक ने 7 महीने पहले लव मैरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसे प्रताड़ित करती है और झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक का शव रविवार की सुबह होटल रूम से बरामद किया गया। दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई। होटल में कमरा बुक किया, दूसरे दिन शव मिला शाहपुरा पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय विकास हिरवे हबीबगंज का रहने वाला है। शाहपुरा के होटल कान्वेवेल पैलेस होटल में उसने शनिवार की देर रात कमरा बुक किया था। होटल रूम में रविवार सुबह उसकी बॉडी बरामद की गई। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि परिजनों ने एक VIDEO पुलिस को सौंपा है। यह वीडियो युवक द्वारा सुसाइड से पहले बनाया जाना बताया जा रहा है और सुसाइड से कुछ देर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो में यह कहा- मेरा नाम विकास हिरवे है। मेरी पत्नी स्नेहा सोलंकी से 7 माह पहले लव मैरिज की थी। मैं मनमर्जी से सुसाइड कर रहा हूं… इसकी जिम्मेदार पत्नी स्नेहा सोलंकी है। 10 दिन पहले से स्नेहा ने अपने तमाम डॉक्यूमेंट, ज्वेलरी सहित सामान को अपने मायके में भेजना शुरू कर दिया था। वह लगातार मुझे विवाद करती है। प्रताड़ित करती है और फंसाने की धमकी देती है। उसकी दादी लगातार उसे कॉल कर यह सब करने के लिए मजबूर करती है। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर ही मैं जान दे रहा हूं। मेरी मौत के लिए जिम्मेदार मेरी पत्नी और दादी सास हैं। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात के समय युवक बिन बताए घर से निकला। तड़के करीब 3:00 बजे उसकी आखिरी पोस्ट को देखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। जब होटल पहुंचे तो वहां युवक सुसाइड कर चुका था। आखिरी वीडियो में युवक ने इस बात का भी जिक्र किया है कि पत्नी को परिवार वाले बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वह इसके बाद भी मुझे और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *