![]()
हिमाचल के जिला मंडी के गोहर उपमंडल में सोमवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इसमें एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पावो किलिंग निवासी जगदीश कुमार (29) पुत्र खिमा राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जगदीश कुमार अपनी ऑल्टो कार में किलिंग से सुक्कीबाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कार में अकेले सवार थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चैलचौक-करसोग सड़क मार्ग पर मान्ढू नाला के पास पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि जगदीश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
