मुख्य बातें

रिटायर्ड BSF SI के घर से 10.5 लाख की चोरी: सहरसा में सुने घर से सोने के आभूषण गायब, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – Saharsa News



रिटायर्ड BSF SI के घर से 10.5 लाख की चोरी:  सहरसा में सुने घर से सोने के आभूषण गायब, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – Saharsa News
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही में एक सेवानिवृत्त बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के सूने घर से लगभग 10.5 लाख रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित गृहस्वामी ने रविवार शाम सहरसा सदर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सहरसा नगर निगम के सपटियाही वार्ड 06 निवासी संजय कुमार सुमन उर्फ संजय भगत ने बताया कि बीएसएफ से सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त होने के तीन साल बाद उन्होंने शहर में अपना घर बनाया था। वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ यहीं रहते हैं। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को उनकी पत्नी की भतीजी की शादी झारखंड के रांची शहर में होनी थी, जिसके लिए वे 17 अप्रैल को अपना मकान बंद कर ट्रेन से रांची के लिए रवाना हो गए थे। संजय कुमार सुमन ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को उनके छोटे भाई हीरा कुमार हिमांशु उर्फ हीरा भगत ने 18 अप्रैल की रात 9 बजे मुख्य द्वार से हटा दिया था। इस आधार पर पीड़ित ने अपने भाई और उनकी पत्नी पर चोरी की आशंका जताई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आज शादी का सालगिरह था जिसको लेकर जेवर निकालने के लिए गोदरेज खोले तो गायब था। इसके बाद ही रविवार को सहरसा सदर थाने में शिकायत किया। प्रभारी थानाध्यक्ष बोले- कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में गोदरेज में रखे तीन भर सोने की चेन, एक भर सोने के झुमके, आठ आने की अंगूठी और ढाई भर का सोने का हार शामिल है। कुल मिलाकर, लगभग 72 ग्राम सोना चोरी हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 10.5 लाख रुपये आंकी गई है। सहरसा सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है और जांच के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *