मुख्य बातें

गुरुग्राम में 4.74 लाख रुपए लोन धोखाधड़ी: 2 बैंककर्मी गिरफ्तार, खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदला, किस्त कटने पर हुई जानकारी – gurugram News

गुरुग्राम में 4.74 लाख रुपए लोन धोखाधड़ी:  2 बैंककर्मी गिरफ्तार, खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदला, किस्त कटने पर हुई जानकारी – gurugram News

गुरुग्राम जिले के मानेसर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति के बैंक खाते से उसकी जानकारी के बिना लाखों रुपए का लोन निकाल लिया गया। पीड़ित ने मानेसर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को उसके एक्सिस बैंक खाते से अचानक 12 हजार 585 रुपए कट गए। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उसके खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलकर 4 लाख 74 हजार रुपए का लोन लिया गया था। कटी हुई रकम इसी लोन की पहली किस्त थी। पीड़ित ने बताया कि उसने कोई लोन नहीं लिया था और यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है। डिप्टी मैनेजर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद अली और मोहम्मद आसिफ शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली से पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद अली आरबीएल बैंक की दिल्ली शाखा में डिप्टी मैनेजर है, जबकि मोहम्मद आसिफ पहले गुरुग्राम में एक्सिस बैंक में कार्यरत था। जांच से खुलासा हुआ कि मोहम्मद अली इस गिरोह का सरगना है। उसने मोहम्मद आसिफ से प्री-अप्रूव्ड लोन वाले बैंक खातों की गोपनीय जानकारी निकलवाई। खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदला आसिफ ने बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर संवेदनशील ग्राहक डेटा साझा किया। यह डेटा फिर अन्य आरोपी मोहम्मद हसीम को दिया गया। हसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदला और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लोन निकाल लिया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इस गिरोह की संलिप्तता की जांच के लिए अन्य बैंकों से भी संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *