मुख्य बातें

पाली में सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल: उधर से गुजर रहे मंत्री जोराराम रुके, घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट करवाया – Pali (Marwar) News




पाली में रविवार रात को सड़क हादसे में दो युवकों को मौत हो गई वही एक युवक गंभीर घायल हो गया। बॉडी पुलिस ने बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और घायल का इलाज जारी है। उधर से गुजर रहे मंत्री जोराराम रुके और घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट करवाने में मदद की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक युवक पैदल चल रहा था। जिससे बाइक सवार दो युवक टकराए। पुलिस के अनुसार पाली जिले के सांडेराव थाना एरिया के केनपुरा के पास रविवार रात को हादसा हुआ। जिसमें एमपी के वाजना रतलाम निवासी 35 साल के पारस पुत्र वाजीया और जालोर जिले के छिपरवाड़ा (आहोर) निवासी रमेश पुत्र नेनाराम मीणा की मौत हो गई। वही जालोर जिले के सरली निवासी 28 साल का नेमाराम पुत्र पोकरराम घायल हो गए। मृतकों की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई। वही घायल का इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *