मुख्य बातें

वॉशिंगटन हिल्टन होटल में 45 साल बाद हिस्ट्री रिपीट: हीरोइन को इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने राष्ट्रपति रीगन पर चलाई थी गोली



वॉशिंगटन हिल्टन होटल में 45 साल बाद हिस्ट्री रिपीट:  हीरोइन को इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने राष्ट्रपति रीगन पर चलाई थी गोली
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद थे। यह घटना वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई। करीब 60 साल पुराना यह होटल अपने एम (M) आकार के डिजाइन के लिए जाना जाता है। यहां लंबे समय से व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर होता आ रहा है। इसके अलावा फर्स्ट लेडी लंच और नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट जैसे बड़े कार्यक्रम भी यहीं आयोजित होते हैं। इस होटल का इतिहास भी काफी चर्चित रहा है। करीब 45 साल पहले यहीं तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हमला जॉन डब्ल्यू हिंकली जूनियर ने किया था। उसने एक फिल्म अभिनेत्री को प्रभावित करने के लिए राष्ट्रपति पर 1.7 सेकेंड में छह गोलियां चला दी थीं। रीगन पांच बार बचे, छठी गोली का निशाना बने घटना 30 मार्च 1981 की है। रीगन वाशिंगटन डीसी में एक मीटिंग में शामिल होने के बाद अपनी कार की तरफ जा रहे थे। उनके चारों तरफ मीडिया और लोगों की भीड़ थी। अचानक उसी भीड़ से निकलकर एक शख्स ने रीगन पर फायरिंग शुरू कर दी। रीगन पर पांच गोलियां दागी गईं, लेकिन वे हर गोली से बच गए। छठी गोली से भी वे बच ही गए थे, लेकिन वह बुलेटप्रूफ कार के शीशे से टकराकर फिर से रीगन के पास लौटी और उनके सीने में जा धंसी। उस अफरातफरी में रीगन को शुरुआत में पता भी नहीं चला कि उन्हें गोली लगी है। उन्हें तब अहसास हुआ जब खांसते समय उनके मुंह से खून निकलने लगा। वह जमीन पर गिर गए। जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि वे मौत से कुछ ही मिनट दूर थे। हालांकि, डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली समय पर निकाल ली जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना में रीगन के 3 सहयोगियों को भी गोली लगी, लेकिन वे भी रीगन की तरह बच गए। गोली चलाने वाले जॉन हिंक्ली को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हिंकली ने 18 बार टैक्सी ड्राइवर फिल्म देखी थी गोली चलाने वाला हिंकली लंबे समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था। उसे पहचान बनाने और मशहूर होने की सनक थी। 1976 में आई फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ ने उस पर खूब असर डाला था। इस फिल्म का एक किरदार प्रेसिडेंशियल कैंडिटेट को मारने की कोशिश करता है। चूंकि उसने एक भ्रष्ट नेता को मारने की कोशिश की थी, लोगों की नजर में एक हीरो बन जाता है। उसने यह फिल्म 18 बार देखी थी। वह फिल्म की अभिनेत्री जूडी फॉस्टर का दीवाना हो गया। वह उसे प्रभावित करना चाहता था। उसने उसे कई चिट्ठियां लिखीं, फोन किए, यहां तक कि उसका पीछा भी किया, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। धीरे-धीरे उसने यह सोच बना ली कि अगर वह किसी बड़े नेता पर हमला करेगा, तो वह दुनियाभर में चर्चित हो जाएगा और जूडी फॉस्टर को इम्प्रेस कर पाएगा। पहले राष्ट्रपति कार्टर को मारने की कोशिश की हिंकली ने 1980 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तत्कालीन प्रेसिडेंट जिमी कार्टर का पीछा किया। इस दौरान वह अलग-अलग रैलियों में उन्हें मारने के मकसद से जाता रहा। टेनेसी के एक कार्यक्रम में वह कार्टर के बिल्कुल करीब पहुंच गया था, लेकिन उसके हाथ में एक बैग देख पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 3 हैंडगन रखी हुई थीं। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उस पर गैरकानूनी हथियार रखने का मामला बना, लेकिन यह सीधे ‘राष्ट्रपति पर हमला’ करने का केस नहीं बन पाया, क्योंकि उसने गोली चलाने की कोशिश नहीं की थी। उसे कुछ समय के लिए हिरासत में रखा गया, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। जेल से निकलने के बाद रीगन पर हमला किया जेल से निकलने के बाद अमेरिका में सत्ता बदल चुकी थी। रोनाल्ड रीगन राष्ट्रपति बन चुके थे। उसने रीगन पर ही हमला करने का फैसला किया। हालांकि, उसके पकड़े जाने के बाद वकील ने कोर्ट में अपनी दलीलों से यह साबित कर दिया कि हिंकली मानसिक रूप से ठीक नहीं है और राष्ट्रपति पर हमला करने का दोषी सिर्फ हिंकली नही, वह फिल्म भी है। कोर्ट ने मानसिक रूप से अस्थिर मानते हुए जेल भेजने के बजाय मानसिक अस्पताल में रखा। वहां वह करीब 30-35 साल तक इलाज और निगरानी में रहा। उसे 2016 में सख्त शर्तों के साथ अस्पताल से बाहर रहने की इजाजत दी गई। ———————————– वॉशिगटन डिनर गोलीबारी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 1. इंटरव्यू में पत्रकार पर ट्रम्प भड़के, कहा- मैं रेपिस्ट नहीं:मुझे क्लिनचीट मिल चुकी है; एंकर ने हमलावर के बयान टीवी पर पढ़ दिया था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार पर भड़क गए। ट्रम्प ने कहा कि वे न तो रेपिस्ट हैं और न ही किसी का रेप किया है। यह मामला कोल टॉमस एलेन के मैसेज से जुड़ा था, जिस पर गोलीबारी करने का आरोप है। एलेन ने हमले से 10 मिनट पहले परिवार को एक मैनिफेस्टो (लिखित बयान) भेजा था। इसमें उसने ‘पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला:चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे; हमलावर पकड़ाया अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *