मुख्य बातें

रणवीर सिंह से विवाद पर बोले फरहान अख्तर: कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता; रणवीर के ‘डॉन 3’ छोड़ने से 40 करोड़ का नुकसान

रणवीर सिंह से विवाद पर बोले फरहान अख्तर:  कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता; रणवीर के ‘डॉन 3’ छोड़ने से 40 करोड़ का नुकसान


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर अब फरहान ने खुलकर अपनी बात रखी है। फरहान ने इसे अपने करियर का एक ‘मुश्किल’ चैप्टर बताया है। हॉलिवुड इंडिया रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा, कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।

मैंने इस वाकये से सीखा है कि आपको हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी न हो जाए, किसी भी चीज को पक्का नहीं माना जा सकता। फरहान ने आगे कहा कि उनके करियर में कई अच्छे अनुभव रहे हैं, इसलिए वे एक-दो चुनौतियों से परेशान नहीं हैं और इसे सहजता से ले रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म के हटने के फैसले से प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा।

मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी।

रणवीर सिंह का पक्ष और समझौते की कोशिश दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के करीबी सूत्रों का कहना था कि जब रणवीर का करियर थोड़ा धीमा चल रहा था, तब फरहान ने ‘डॉन 3’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसी वजह से रणवीर ने फिल्म छोड़ने का मन बनाया।

इसके बाद रणवीर ने 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट लौटाने और अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में हिस्सा देने की पेशकश की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों ने अभी किसी भी अंतिम समझौते से इनकार किया है।

शाहरुख की जगह रणवीर को मिल था रोल बता दें कि जब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, तब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करने पर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था। फैंस शाहरुख को ही ‘डॉन’ के रूप में देखना चाहते थे।

उस वक्त फरहान ने रणवीर का पूरा साथ दिया था। अब रणवीर के हटने के बाद फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *