मुख्य बातें

कोटा में गर्मी से स्कूटी में आग, फलोदी सबसे गर्म: आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा मई में मौसम – Jaipur News




राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को तापमान में गिरावट हुई।अधिकांश शहरों का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर के एरिया में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 में सबसे ज्यादा गर्मी फलोदी में रही, जहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा में गर्मी के कारण एक स्कूटी में आग लग गई। आज 15 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। वहीं, अगले एक सप्ताह में दिन में तेज धूप रहने, दोपहर बाद आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। मई की शुरुआत भी तेज गर्मी रह सकती है। राजस्थान में मौसम की तस्वीरें… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म… इन शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज पश्चिमी हवाएं कमजोर होने और पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के कारण राज्य में मंगलवार को तापमान में गिरावट हुई। जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री की गिरावट हुई। चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, पिलानी, फतेहपुर, दौसा में 3-3 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सिरोही में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, प्रतापगढ़ में 38.5, हनुमानगढ़ में 38 और नागौर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में हीटवेव का दौर जारी रहने की संभावना है। दूसरे हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने और हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दोपहर बाद आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मई के पहले सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं हीटवेव चल सकती है। हालांकि, बारिश-आंधी का दौर भी जारी रहेगा। राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल जयपुर में तापमान गिरा, हीटवेव से राहत राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 2.6, जबकि न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। जयपुर में मंगलवार को हीटवेव से थोड़ी राहत रही। अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में आज बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। अलवर में बादल छाए अलवर जिले में मंगलवार दोपहर तक भीषण गर्मी रही। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लेकिन शाम 4 बजे के बाद मौसम बदला। घने बादल छाने के बाद गर्मी से राहत मिली। एक दिन पहले सोमवार को भी जिले में बूंदाबांदी हुई थी। उसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिली थी। उदयपुर में हीटवेव चलेगी उदयपुर में गर्मी से हल्की राहत मिली है। उदयपुर में 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। जो 27 अप्रैल के 42 डिग्री से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। 28 अप्रैल को रात का पारा 24 डिग्री रहा, जबकि 27 अप्रैल को 25.8 था। कोटा में गर्मी के कारण स्कूटी में आग कोटा में मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। पांच दिन बाद तापमान में कमी आई है। लेकिन तापमान चालीस डिग्री से ऊपर ही बना हुआ है। सोमवार को अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा तापमान का आठ साल का रिकोर्ड टूटा था। तेज गर्मी के चलते मंगलवार ईथास अस्पताल के पीछे एक स्कूटी मे आग लग गई। सीकर में गिरा तापमान सीकर में मंगलवार दिनभर तेज धूप रही। लेकिन सोमवार को आए अंधड़ और बूंदाबांदी के बाद मंगलवार के अधिकतम तापमान में साढ़े 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सीकर जिले के फतेहपुर स्थित मौसम केंद्र पर मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है। अजमेर में पारा 2 डिग्री गिरा अजमेर में गर्मी का दौर लगातार जारी है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले करीब 2 डिग्री कम रहा। सोमवार का तापमान पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ गया, क्योंकि बीते तीन साल में पारा 42.3 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा था। जोधपुर में पारा 41 डिग्री रहा जोधपुर शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लोगों की सहूलियत के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में डॉक्टर विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में खास पहल की गई है। यहां पर आने वाले मरीजों के लिए वेटिंग एरिया में टेंट लगाए गए हैं। इसमें कूलर और कुर्सियां लगाई गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *